मंगलवार, 2 जुलाई 2013

शिलालेख बुक्स - व्यापक भारतीय साहित्य

किताबें शब्दों की उस अनूठी ताकत का संग्रह होती हैं जो व्यक्ति का नज़रिया और जिन्दगी दोनों बदल सकती है। ये शब्द ऐसी मधुरता और परिपक्वता से रचे जाते हैं कि जीवन में भी आनंद और सन्तोष घोल देते है। भारतीय साहित्य शब्दों की ऐसी ही सुन्दर विशेषताओं से परिपूर्ण है। एक से बढ़कर एक कई महान लेखकों और कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से साहित्य को इतना समृद्ध किया है कि सारे संसार में भारतीय साहित्य न केवल पठनीय और सराहनीय, बल्कि अनुकरणीय भी माना जाता है। भारतीय दर्शन तो सदा से ही सारे संसार को आकर्षित व आश्चर्यचकित करता रहा है।


फ़िर इस हिन्दी भाषा में ही इतना माधुर्य है कि केवल भारतीय साहित्य और संगीत को अच्छे से समझने के लिये ही दुनिया में बहुत से हिन्दी नहीं जानने वाले लोग हिन्दी सीख रहे हैं। ऐसे में यदि हम हिन्दी भाषी लोग ही इस भाषा के विस्तृत, गम्भीर और बहुत सुन्दर साहित्य से अनजान रहें तो ये ठीक नहीं लगता। ज्ञान और शांति की खोज में रहना तो मनुष्य का स्वभाव ही है, लेकिन वह ये सब ढूँढने दूर क्यों जाये, और क्यों ना पढ़े अपने ही लोगों के उन अनुभवों को जो ऐसी ही अनन्त खोजों के दौरान लिखे गये हैं। प्रेम और अध्यात्म का जैसा विवेचन यहाँ मिलता है वैसा इस संसार में कहीं नहीं। पश्चिम के विपरीत हमारी सभ्यता में क्यों जीवन में ठहराव को इतना महत्व दिया गया है, शान्ति को क्यों बाहरी सन्सार में तलाशने के बजाय अपने ही अन्तरमन में पाने पर ज़ोर दिया गया है और कब और कैसे इसी संस्कृति की ये सुन्दर विशेषताएं रूढ़ियाँ में बदल जाती हैं, कैसे विकास को अवरूद्ध कर देती हैं और स्वतन्त्रता में बाधक बन जाती है, इसके लिये हमें क्या और कितना अपनाना है और क्या बदलना होगा, ये सब भी गहराई से समझने के लिए इस साहित्य का सम्पूर्ण और उचित अध्ययन जरूरी है।


शब्द ज्ञान के होते हुए भी शब्दों के ऐसे अनुपम संग्रह से वंचित रहना दुर्भाग्यपूर्ण ही कहलायेगा। हालाँकि ऐसी सभी असाधारण किताबों को एक ही स्थान पर पाना, मुश्किल होता है लेकिन ज्ञान पिपासु लोगों को अच्छी किताबों को दूर नहीं रखा जा सकता। दूर रखा जाना चाहिये भी नहीं। इस अत्याधुनिक युग में जहाँ इन्टरनेट ने हर वस्तु और सुविधा को सुलभ कर दिया है, मनचाही किताबों को प्राप्त करना भी सरल हो गया है। शिलालेख बुक्स (Shilalekhbooks.com) ने एक ऐसा ही सराहनीय काम किया है, महान भारतीय और एतिहासिक रचनाकरों की हिन्दी रचनाओं का संग्रह प्रस्तुत करके। कुछ उत्सुक और जागरुक हिन्दी प्रेमियों के प्रयासों के चलते अब हिन्दी पुस्तकें भी ऑनलाइन (Hindi books Online) उपलब्ध हैं। इस ब्लॉग ‘शब्द संग्रह’ में हम जानेंगे भारत के कई प्रसिद्ध लेखकों (Famous authors books) के बारे में और साथ में होंगी ढेरों बातें पुस्तकों के बारें में।

2 टिप्‍पणियां: